कार्तिक आर्यन की धमाकेदार फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन शरीर पर मिट्टी और लंगोट पहनकर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन का ये लुक कुछ ही देर में वायरल हो गया और हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है।
पोस्टर में Kartik Aaryan एक रेसलर के रूप में लंगोट पहने हुए नजर आ रहे हैं। जो अपने आप में काफी मासी अपील देता है। कार्तिक आर्यन फर्स्ट लुक में बेहद कॉन्फिडेंट लगने के साथ खुलकर सामने आए हैं। यही इसे सबसे एक्साइटिंग फर्स्ट लुक्स में से एक बना रही है। एक्टर को इस तरह के अवतार में देख कर उनके फैंस काफी उत्साहित हो रहे है।
फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कैप्शन
फिल्म Chandu Champion का पोस्टर कार्तिक आर्यन ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। और कैप्शन में लिखा- ‘चैंपियन आ रहा है। सुपर एक्साइटेड और काफी गर्व महसूस कर रहा हूं चंदू चैंपियन के पहले पोस्टर को शेयर करते हुए। ये फिल्म काफी चैलेजिंग और स्पेशल फिल्म है मेरे करियर के लिए। चंदू चैंपियन आ रही है 14 जून को।
14 जून को होगी रिलीज
इस फिल्म के पोस्टर के रिलीज होते ही फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट सेक्शन में कमेंट्स कर रहे हैं। निमृत कौर, भूमि पेडनेकर दोनों ने कमेंट किया और एक्टर के इस लुक की तारीफ की। वहीं फैंस भी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ये फिल्म पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान दोनों द्वारा प्रोड्यूस ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें :- Cannes Film Festival में पहुंचीं ‘तारक मेहता’ की ये हसीना, बिखेरा हुस्न का जलवा
यह भी पढ़ें :- कार्तिक आर्यन का दिखा सुपरहीरो अवतार, एक्टर के पोस्ट को देख फैंस पूछ रहे फिल्म का…
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


