राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पूरी कहानी सुने बिना किसी फिल्म के लिए कमिटमेंट नहीं करतीं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से अलग होने को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में फिल्म के निर्माता और संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दीपिका के फिल्म छोड़ने के पीछे पारिश्रमिक, शूटिंग टाइमिंग और मुनाफे में हिस्सेदारी से जुड़े दावे किए थे। अब घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी का नरेशन ही नहीं दिया गया था।सूत्र के अनुसार , दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की मुलाकात केवल एक बार हुई थी। इस मुलाकात में निर्देशक कथित तौर पर करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे थे। बातचीत के दौरान फिल्म के बारे में दीपिका को केवल एक लाइन बताई गई और पूरी कहानी नहीं सुनाई गई। सूत्र ने दावा किया कि दीपिका किसी भी फिल्म के लिए पूरी कहानी का नरेशन सुने बिना कमिटमेंट नहीं करतीं। इसलिए ‘स्पिरिट’ को लेकर उनकी ओर से शुरुआत से ही अंतिम सहमति नहीं बनी थी।

सूत्र ने यह भी दावा किया कि दीपिका की संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं थी। सूत्र के अनुसार, अभिनेत्री निर्देशक के महिलाओं को लेकर नजरिए से सहमत नहीं हैं और उन्हें लगता है कि यह नजरिया उनकी फिल्मों में भी दिखाई देता है। हालांकि, इन दावों पर दीपिका या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Also Read : नागोया में 2026 एशियाई खेलों के लिए मशाल रिले शुरू

दीपिका के ‘स्पिरिट’ से अलग होने के बाद उनकी जगह तृप्ति डिमरी को फिल्म में लिया गया। इससे पहले अभिनेत्री के रोजाना आठ घंटे की तय कार्य अवधि की मांग को लेकर भी रिपोर्टें सामने आई थीं। फिल्म से उनके बाहर होने के बाद कलाकारों के काम के घंटे, पारिश्रमिक और बड़े बजट की फिल्मों में पेशेवर शर्तों को लेकर बहस छिड़ गई थी।

इसी विवाद के बीच संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से दीपिका पर निशाना साधा था। बाद में दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को प्रभास के साथ फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में लिया गया।

हाल में प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पारिश्रमिक और शूटिंग की टाइमिंग के अलावा भी कुछ मुद्दे थे और निर्माताओं को लगा कि प्रस्तावित शर्तें फिल्म के बजट के लिहाज से व्यावहारिक नहीं थीं।

प्रणय ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे कलाकारों की तलाश शुरू होने के बाद फिल्म से जुड़ी कुछ अंदरूनी जानकारियां लीक हुईं। हालांकि, दीपिका की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस बीच दीपिका ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट को लाइक किया, जिसमें संदीप और प्रणय के रुख पर सवाल उठाया गया था। इस घटनाक्रम के बाद ‘स्पिरिट’ से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

‘स्पिरिट’ में अब प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं और इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment