राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मराठी फिल्म ‘तू आहेस ना’ का फर्स्ट लुक जारी

निर्माता कंपनी लव फिल्म्स ने अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर और अभिनेता सिद्धार्थ बोडके अभिनीत अपनी दूसरी मराठी फिल्म ‘तू आहेस ना’ की घोषणा करते हुए इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। मानवीय रिश्तों और भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित इस फिल्म का विश्व प्रीमियर 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में होगा।

यह इस महोत्सव के गाला प्रीमियर खंड में प्रदर्शित होने वाली एकमात्र मराठी फिल्म है।फिल्म की कहानी मानवीय संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह अनजाने में जुड़ा एक रिश्ता दो जिंदगियों को ऐसे मोड़ पर ले आता है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की होती।

फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर मुख्य भूमिका में हैं। टेलीविजन, फिल्मों और हिंदी एवं मराठी रंगमंच पर कई दशकों से सक्रिय सुप्रिया इस फिल्म की भावनात्मक कहानी और अपने किरदार से काफी प्रभावित हुईं। वहीं, ‘देवमानुस’ के बाद सिद्धार्थ बोडके दूसरी बार लव फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं।

Also Read : अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग

सुप्रिया पिलगांवकर ने कहा ‘तू आहेस ना’ की कहानी और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता ने एक अभिनेत्री के रूप में मुझे काफी प्रभावित किया। फिल्म में जिस मुद्दे को उठाया गया है और जिस तरह का किरदार निभाने का अवसर मिला, उसी ने मुझे इस परियोजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मैं आईएफएफआई में दर्शकों के सामने इस फिल्म को पेश किए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

सिद्धार्थ बोडके ने कहा ‘तू आहेस ना’ में मुझे कई तरह की भावनाओं से गुजरने वाला किरदार निभाने का अवसर मिला है। एक अभिनेता के रूप में मैं लंबे समय से इस तरह की भूमिका तलाश रहा था। ‘देवमानुस’ के बाद लव फिल्म्स के साथ यह मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है। इस टीम के साथ दोबारा काम करने और ऐसी कहानी का हिस्सा बनने को लेकर मैं उत्साहित हूं, जिसने मुझे एक कलाकार के रूप में चुनौती दी और अपने नए पहलू तलाशने का अवसर दिया।

फिल्म के लेखक एवं निर्देशक दीपक गावड़े ने कहा मराठी सिनेमा में निर्देशक के रूप में वापसी करना मेरे लिए बेहद खास और संतोषजनक अनुभव है। ‘तू आहेस ना’ जैसी कहानी से जुड़ना मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे खुशी है कि फिल्म का विश्व प्रीमियर प्रतिष्ठित आईएफएफआई में होने जा रहा है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्साहित हूं।

लव फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत इस फिल्म का लेखन एवं निर्देशन दीपक गावड़े ने किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग इसके निर्माता हैं। फिल्म वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका विश्व प्रीमियर 26 नवंबर को गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के गाला प्रीमियर खंड में होगा।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment