आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन अभिनीत और एटली निर्देशित फिल्म ‘राका’ ने सिनेमाई तकनीक के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने एक साथ सर्वाधिक लोगों के रियल-टाइम मोशन कैप्चर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
फिल्म के लिए फरवरी 2026 में एक साथ 37 कलाकारों का रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया गया था, जिसे 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के वरिष्ठ निर्णायक स्वप्निल डांगरिकर ने विशेष समारोह में अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इस मोशन-कैप्चर अभ्यास में चार वर्ष के बच्चे से लेकर 70 वर्ष की उम्र तक के कुल 37 कलाकारों को एक साथ कैप्चर किया गया। इसके लिए एक ही कैप्चर वॉल्यूम में सभी कलाकारों के प्रदर्शन को सटीकता और गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड करने की चुनौती थी।
Also Read : महिला क्रिकेट टीम ने भारत को एशियाई खेलों में दिलाया पहला स्वर्ण पदक
रिकॉर्ड बनाने के दौरान 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा कैप्चर, कैलिब्रेशन, नेटवर्किंग, सिंक्रोनाइजेशन, रियल-टाइम अनरियल विजुअलाइजेशन और फेसियल कैप्चर समेत कई तकनीकी प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया।
अल्लू अर्जुन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर नया मानदंड स्थापित करने वाला क्षण है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय निर्देशक एटली के विजन, पूरी टीम की मेहनत और सन पिक्चर्स के सहयोग को दिया।
एटली ने कहा कि बचपन से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में सुनते आए हैं और कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उनकी टीम खुद ऐसा रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने 37 मोशन-कैप्चर एसेट्स को एक साथ कैप्चर करने के लिए मिले सम्मान को पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया।
फिल्म की तकनीकी टीम ने इसकी जरूरतों और बड़े पैमाने को ध्यान में रखते हुए विशेष मोशन-कैप्चर पाइपलाइन और वर्कफ्लो विकसित किया। निर्माताओं के अनुसार, यह उपलब्धि फिल्म की तकनीकी टीम, वीएफएक्स वर्कफ्लो और कलाकारों एवं क्रू के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



