राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने पेरिस फैशन वीक में लग्जरी फैशन ब्रांड मियू मियू के शो में शिरकत कर अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। रिया कपूर द्वारा स्टाइल की गई जाह्नवी इस दौरान ब्राउन टेक्स्चर्ड जैकेट, रंगीन पैटर्न वाली निट मिनी स्कर्ट और बड़े सनग्लासेस में नजर आयीं। उनका लुक मियू मियू की युवा और आधुनिक शैली के अनुरूप रहा।

Also Read : ज्वेरेव को हराकर जोकोविच चाइना ओपन के सेमीफाइनल में

जाह्नवी पिछले कुछ समय से मियू मियू के विभिन्न लुक्स में नजर आती रही हैं और ब्रांड के प्रमुख भारतीय चेहरों में अपनी पहचान बना रही हैं। पेरिस फैशन वीक में उनकी मौजूदगी ने वैश्विक फैशन जगत में भारतीय सिनेमा की उपस्थिति को भी रेखांकित किया।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment