राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं, मुंबई में होगी इंटिमेट शादी, कृतिका कामरा

अभिनेत्री कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं। दोनों ने हाल ही में रिश्ते को सार्वजनिक किया था और अब यह कपल अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जानकारी के मुताबिक, कृतिका और गौरव मार्च महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।  

एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि शादी के सभी कार्यक्रम सोच-समझकर प्लान किए गए हैं और इसमें परिवार के लोग ही मौजूद रहेंगे। कृतिका का पूरा परिवार इस खास मौके के लिए दिल्ली से मुंबई आएगा।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, शादी के पहले दो दिन बेहद निजी रखे जाएंगे। इन दिनों में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं, शादी के तीसरे दिन एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त और मेहमान शामिल होंगे।

Also Read : 3 मौके, जब ‘वर्ल्ड कप’ में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया

शादी के आयोजन मुंबई के अलग-अलग इलाकों में किए जाएंगे। पहले दो दिन के कार्यक्रम बांद्रा और आसपास के इलाकों में होंगे, जबकि रिसेप्शन लोअर परेल में आयोजित किया जाएगा।

कपल के एक करीबी ने पहले बताया था कि कृतिका और गौरव डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहते। वे एक ऐसी शादी चाहते थे, जो उनकी सोच, उनकी पर्सनैलिटी और उनके रिश्ते को सही मायनों में दर्शाए।

गौरतलब है कि दिसंबर महीने में कृतिका ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया था। उन्होंने गौरव के साथ ब्रेकफास्ट डेट की कुछ कैंडिड तस्वीरें साझा की थीं।

बात करें अगर कृतिका कामरा के करियर की तो, उन्होंने 2007 में टीवी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और ‘कितनी मोहब्बत है’ से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज, फिल्मों और वेब सीरीज में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वहीं, गौरव कपूर एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और क्रिकेट से जुड़े शो के लिए मशहूर हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + sixteen =

और पढ़ें