राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘रामायण’ ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ ने रिलीज के चार दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

इसके साथ ही यह पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों में दुनियाभर में कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर रही। जापान की फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’630 करोड़ की कमाई के साथ पहले स्थान पर रही।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया है। फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर को रिलीज हुआ था। ‘रामायण: पार्ट वन’ की ज्यादातर कमाई भारत से हुई, जहां फिल्म ने चार दिनों में 285.20 करोड़ रुपये कमाए।

Also Read : दिवाली पर मुंबई में पटाखों से आग लगने की 137 घटनाएं

‘डेडलाइन’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अमेरिका में 114 करोड़ रुपये से अधिक और सोनी द्वारा वितरित 37 अन्य विदेशी बाजारों में 108 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। ‘रामायण’ में भगवान राम की यात्रा, उनके वनवास, रावण द्वारा सीता के हरण और इसके बाद अच्छाई तथा बुराई की शक्तियों के बीच हुए युद्ध की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। वहीं, टेरी नोटरी और गाइ नॉरिस फिल्म की एक्शन टीम का हिस्सा हैं। वर्ष 2023 में आई फिल्म ‘गॉडजिला माइनस वन’ की अगली कड़ी ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का निर्देशन ताकाशी यामाजाकी ने किया है।

यह फिल्म जापान में तीन नवंबर को जबकि दुनियाभर में छह नवंबर को रिलीज हुई। फिल्म ने दुनियाभर में 630 करोड़ रुपये की कमाई की। खबरों के अनुसार, दो भागों में बनने वाली ‘रामायण’ का निर्माण 4,000 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है।

Pic Credit : UNI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment