बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रचार के सिलसिले में पटना पहुंचीं, जहां प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान यामी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।
यामी ने फिल्म के ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गुरुद्वारे में कुछ समय बिताया और अपनी आगामी फिल्म के लिए आशीर्वाद लिया।
Also Read : क्रिकेट और हॉकी में जीते स्वर्ण, गोल्फ में ऐतिहासिक गोल्ड
बालाजी मोहन निर्देशित ‘नई नवेली’ को हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है। फिल्म में यामी गौतम एक अलग अवतार में नजर आएंगी। यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर परिवार, रिश्तों, हास्य और एक्शन से भरपूर है।
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो की प्रस्तुति ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के अवसर पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



