पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार को प्रदेश के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) के निधन (death) पर गहरा शोक व्यक्ति किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, केशरी नाथ त्रिपाठी एक लोकप्रिय राजनेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात की थी।
नीतीश ने कहा, 27 नवंबर 2014 से 15 अगस्त 2015 और 20 जून 2017 से 29 सितंबर 2017 तक बिहार के राज्यपाल के अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिवंगत केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपना योगदान दिया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



