देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) में भू धंसाव (landslide) के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से फोन पर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
इसे भी पढ़ेः जोशीमठ संकट पर पीएमओ में बैठक
रविवार को यह जानकारी स्वयं श्री धामी ने मीडिया को अनौपचारिक बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने फोन पर विस्तृत जानकारी ली और पूछा कि कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं, कितना नुकसान हुआ तथा लोगों के विस्थापन के लिए क्या किया जा रहा है। श्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



