राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बिहार में आरजेडी 25 पर सिमट गई, केरल में कांग्रेस का न हो जाए बुरा हाल : तेज प्रताप यादव

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का स्वागत करता हूं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने को कहा है तो अब रोजगार दें।  

तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के पलायन को रोकने पर काम करें। बिहार के लोग बिहार में ही रहकर काम करें।

सम्राट चौधरी को बीच में मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि कुछ अंदरूनी मामला हुआ होगा, जिससे नीतीश कुमार ने कुर्सी छोड़ दी।

निशांत कुमार के सक्रिय होने को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि निशांत कुमार भटक रहे हैं। उथल-पुथल में इनको पीस दिया गया। निशांत को राजनीति का अनुभव लेना होगा; उसके बाद ही उनका कुछ हो पाएगा। अगर निशांत को वहां कुछ दिक्कत है, तो वे जनशक्ति जनता दल में शामिल हो जाएं। उनको यहां अच्छा पद दिया जाएगा।

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि महिलाओं की हिस्सेदारी सभी जगह है। महिलाओं का हर जगह सम्मान होना चाहिए। सभी लोगों को महिलाओं का ख्याल रखना होगा।

महिलाओं को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर तेज प्रताप ने कहा कि अभी तो आरजेडी 25 पर सिमट गई है। जिनकी सत्ता है, वो महिलाओं को आगे बढ़ाएं।

Also Read : ऊधमपुर बस हादसा : 21 लोगों की मौत, 61 घायल

तेजस्वी यादव के तमिलनाडु दौरे और केरल में आरजेडी के तीन सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह बिहार में जिस तरह से हुआ, ऐसा न हो कि वहां भी हो जाए।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी ने क्या काम किया है, उनको बताना चाहिए। घुसपैठ को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा ठीक बोल रही है, पश्चिम बंगाल में घुसपैठ तो हो ही गया है। इसको लेकर ममता बनर्जी ने कुछ नहीं किया।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रही है। लेकिन हम लोगों ने वहां समर्थन किया है। हमने वहां आंतरिक समर्थन किया है।

नीतीश कुमार को लेकर राहुल गांधी के द्वीट पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी को धीरे-धीरे खुद कुर्सी का लालच हो रहा है। वे लालची होते जा रहे हैं। राहुल गांधी को बिहार की गद्दी पर बैठने का मन कर रहा है। राहुल गांधी ने सभी को डीजे पर नचवाया था। नाचना और गाना राहुल गांधी का शौक है।

प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रियंका गांधी ही चला सकती हैं। कांग्रेस को चलाना राहुल गांधी के बस की बात नहीं है। बिहार में महागठबंधन 25 सीट पर सिमट गया।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 7 =

और पढ़ें