छपरा। बिहार (Bihar) में सारण जिले (Saran District) के सोनपुर थाना क्षेत्र (Sonpur Police Station) स्थित पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की शाखा में दो गार्ड की हत्या कर बैंक लूटने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला (Gaurav Mangla) ने सोमवार को यहां बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुयी लूट के उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी की टीम ने अपराधी मोहम्मद जीशान (Mohammed Zeeshan), मोहम्मद मुमताज (Mohammed Mumtaz) और सुजीत कुमार (Sujit Kumar) को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- http://द्रमुक विधायक एमके मोहन के आवास पर आईटी की छापेमारी
मंगला ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 50 हजार रूपये , 01 पिस्तौल, 03 कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



