नई दिल्ली। शराब नीति में हुए कथित घोटाले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत चार दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 24 नवंबर को खत्म हो रही थी। इसलिए उनको शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। विशेष जज एमके नागपाल ने उनकी न्यायिक हिरासत चार दिसंबर तक बढ़ा दी। इस बीच संजय सिंह के वकील मोहम्मद इरशाद ने बताया कि उनकी जमानत के लिए याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट में लगाई गई है, जिस पर शनिवार यानी 25 नवंबर को सुनवाई हो सकती है।
इससे पहले संजय सिंह को 10 नवंबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उनकी न्यायिक 24 नवंबर तक बढ़ाई गई थी। गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह 52 दिन से हिरासत में हैं। ईडी ने संजय सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वे 13 अक्टूबर तक यानी आठ दिन ईडी की हिरासत में रहे थे। 13 अक्टूबर को उनकी पूछताछ खत्म हुई और उनको न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में भेज दिया गया। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इसी मामले में पहले से जेल में बंद हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


