राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पालम आगजनी घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक छह लोगों के मारे जाने की आशंका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और इमारत के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए उचित कार्रवाई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पालम स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग और दिल्ली पुलिस मिलकर बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस घटना की जांच के लिए एक मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं!

Also Read : राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को सभापति ने दी विदाई

बता दें कि पालम में बुधवार सुबह 7:04 बजे राम मार्केट में स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई। यह इमारत राजेंद्र कश्यप का है, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर उनका कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था और दूसरी-तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता था। जैसे ही आग की सूचना पालम गांव थाने को मिली, एसएचओ और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गए।

बचाव अभियान में अब तक 10 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लेकिन, अफसोस की बात यह है कि मणिपाल अस्पताल में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें प्रवेश (35 साल), कमल (40 साल), आशु (32 साल) और तीन नाबालिग लड़कियां (12, 6 और 5 साल) शामिल हैं। वहीं आईजीआई अस्पताल में एक महिला (38 साल) की मौत हुई और एक पुरुष (40 साल) और 2 साल की लड़की का इलाज चल रहा है। सफदरजंग अस्पताल में एक 19 साल का युवक 25 प्रतिशत जलने की चोटों के साथ भर्ती है।

आपातकालीन प्रतिक्रिया बहुत तेज थी। लगभग 20 दमकल गाड़ियां, 11 सीएटीएस एम्बुलेंस, बीएसईएस, वायु सेना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सघन प्रयासों के बाद आग को काबू में कर लिया गया।

जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है और सभी संबंधित एजेंसियां और स्थानीय पुलिस अभी भी मौके पर मौजूद हैं।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 5 =

और पढ़ें