delhi budget 2025 : दिल्ली में 27 साल के बाद बनी भाजपा की सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार एक लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
इसमें महिला समृद्धि योजना के लिए 51 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे। हालांकि ये पैसे कब से दिए जाएंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक इस योजना की शर्तें तय नहीं की गई हैं।
बहरहाल, दिल्ली के बजट में यमुना और शहर की नालियों की सफाई के लिए नौ हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना के लिए 2,144 हजार करोड़ का बजट रखा है। (delhi budget 2025)
केंद्र सरकार से पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार भी इसमें अपनी ओर से पांच लाख रुपए जोड़ रही है। यानी आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलेगा।
also read: नंबर 1 टी2O ऑलराउंडर बने हुए हैं हार्दिक पांड्या
शीशमहल’ पर तंज (delhi budget 2025)
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बनवाए कथित ‘शीशमहल’ पर तंज करते हुए कहा, ‘आपने अपना शीश महल बनवाया, हम गरीबों के घर बनाएंगे।
आपने लाखों रुपए के टॉयलेट बनवाए, हम झुग्गी वालों के लिए शौचालय बनवाएंगे’। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल ने अपने फायदे के लिए आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दी। delhi budget 2025)
वे चाहते थे कि योजना में उनका भी नाम चलाया जाए, ताकि उनका प्रचार हो। उनकी जिद की वजह से दिल्ली वासियों को सालों तक योजना का लाभ नहीं मिला’।
रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के पहले बजट में मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।
भाजपा ने चुनाव घोषणापत्र में इसका वादा किया था। इसके अलावा दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। (delhi budget 2025)