राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले केजरीवाल, संजय सिंह समेत कई आप नेता हिरासत में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गये नेताओं में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और विधायक दुर्गेश पाठक भी शामिल हैं।

आप विधायक कुलदीप कुमार ने आज दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह को पुलिस मोदी सरकार के आदेश पर हिरासत में लेकर जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंच रही थी और इसी दौरान पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लिया।

Also Read : हिरासत में लिए जाने के बाद ममता ने द्वारका नॉर्थ थाने में धरना शुरू किया

उन्होंने कहा, ”याद रखना, मोदी जी, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढाँडा ने कहा “पिछले डेढ़ घंटे से केजरीवाल और हम सबको दिल्ली पुलिस बस में घुमा रही है। इनको पता ही नहीं कि जाना कहाँ है या फिर दिल्ली के किसी थाने में केजरीवाल जी को ले जाने की हिम्मत नहीं हो रही?”

श्री संजय सिंह ने कहा “पिछले डेढ़ घंटे से दिल्ली पुलिस यहाँ से वहाँ घूम रही है। अरविंद केजरीवाल को किस थाने में ले जाना है दिल्ली पुलिस को नहीं पता? ग़ज़ब मजाक चल रहा है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें