राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सरकार छोटे किसानों के साथ मजबूती से खड़ी :राष्ट्रपति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा कि सरकार देश के छोटे किसानों (small farmers) के साथ मजबूती से खड़ी है। श्रीमती मुर्मू ने संसद (Parliament) के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार 11 करोड़ छोटे किसानों को सशक्त करने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ेः भ्रष्टाचार लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का शत्रु: मुर्मू

इसे भी पढ़ेः 9 सालों में भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदला: राष्ट्रपति मुर्मू

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत छोटे किसानों को अब तक 2.25 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इनमें तीन करोड़ महिला लाभार्थी हैं जिन्हें 54 हजार करोड़ रुपये की मदद दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मदद के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का कवरेज बढाया गया है। इसका लाभ पशुपालकों और मत्स्यपालकों को भी दिया गया है। किसानों के लिए किसान उत्पादक संगठन कर भी गठन किया गया है। इसके साथ ही फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढाया गया है। (वार्ता)

 

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =