अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के सबसे बड़े नेताओं में शामिल अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अर्जुन मोढवाडिया मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। Arjun Modhwadia Join BJP
संदेशखाली मामला सीबीआई को
इससे पहले मोढवाडिया ने चार मार्च को कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि मोढवाडिया ने 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के नहीं जाने की आलोचना की थी।
जीएन साईबाबा हाई कोर्ट से बरी
बहरहाल, मोढवाडिया के साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे अंबरीश डेर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने अर्जुन मोढवाडिया और अंबरीश डेर को राज्य पार्टी मुख्यालय कमलम में आयोजित समारोह में पार्टी में शामिल किया। मोढवाडिया और डेर ने चार मार्च को कांग्रेस छोड़ते समय राम मंदिर के उद्घाटन में न जाने के कांग्रेस के फैसले को पार्टी छोड़ने की वजह बताया था।
जस्टिस गंगोपाध्याय का इस्तीफा, भाजपा में जाएंगे
गौरतलब है कि तीन दिन बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात पहुंचने वाली है। उससे ठीक पहले दोनों नेताओं ने पार्टी छोड़ी और भाजपा में शामिल हुए। इससे कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण भाई राठवा अपने बेटे और कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बीच, वाराणसी से कांग्रेस सांसद रहे राजेश कुमार मिश्रा भी भाजपा में शामिल हो गए गए हैं। मिश्रा को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अरुण सिंह, रविशंकर प्रसाद और अनिल बलूनी ने पार्टी में शामिल किया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


