राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

हरियाणा में कांग्रेस पर मोदी का हमला

Image Source: ANI

गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से लौटने के बाद फिर से चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वे बुधवार को हरियाणा के गोहाना पहुंचे और भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के अघोषित उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ सोनीपत के गोहाना में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आ गई तो वह हरियाणा को बरबाद कर देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- कांग्रेस में सिर फुटौव्वल मचा हुआ है। कर्नाटक में इनके सीएम और डिप्टी सीएम लड़ रहे हैं। यही हाल हिमाचल और तेलंगाना में है। यहां कांग्रेस को लाने का मतलब हरियाणा के विकास को दांव पर लगाना है। प्रधानमंत्री ने 10 साल पहले पहले भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार के वक्त दलितों पर हुए अन्याय का मुद्दा उठाया। इसके अलावा बिना नाम लिए सिरसा सांसद कुमारी सैलजा के साथ कांग्रेस में हो रहे व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद और अलगाववाद को हवा देना चाहती है। कांग्रेस को शांति पसंद नहीं, इसलिए जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार को पालने पोसने वाली पार्टी बताया। उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस का शाही परिवार देश में सबसे भ्रष्ट है। कांग्रेस ने जहां कदम रखा, वहां करप्शन और भाई भतीजावाद पक्का है। मोदी ने कहा कि हरियाणा के युवाओं और किसानों का भविष्य भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पिछले 10 साल में यहां की सरकार पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के फायदे के लिए विदेश से आयात होने वाले तेल पर टैक्स लगा दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली से की थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी रैली सोनीपत के गोहाना में की है। अब प्रधानमंत्री मोदी की रैली हिसार और पलवल में होने वाली है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *