नई दिल्ली। एक बार फिर गर्मी का कहर पूरे देश में शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में हीटवेव यानी लू चलने की आशंका जताई है। राजधानी दिल्ली में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की। इस दौरान कई राज्यों में तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है।
हालांकि देश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मणिपुर सहित 12 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। असम और मेघालय में तेज आंधी, तूफान की आशंका है।
Also Read: मुंबई इंडियंस फिर दिखा रही है चैंपियन वाला जलवा, छठा खिताब अब दूर नहीं…
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



