श्रीनगर। कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा होते ही नेशनल कॉन्फ्रेंस ने दो दिन में ही अपने लगभग सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मंगलवार, 27 अगस्त को दूसरी सूची जारी की। इसमें 32 नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल से और तनवीर सादिक जदीबल सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 26 अगस्त को 18 उम्मीदवार घोषित किए थे। इस तरह नेशनल कॉन्फ्रेंस अब तक 50 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। सिर्फ एक नाम का ऐलान होना बाकी है।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। इसके मुताबिक 90 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस को 51 और कांग्रेस को 32 सीटों पर चुनाव लड़ना है। पांच सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगी। सीपीएम को एक और पेंथर्स पार्टी को एक सीट मिली हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



