Pulwama Firing :- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों, संभवतः वन तस्करों ने, मंगलवार को जिले के बागंदर ब्रिज संगेरवानी के पास एक वन गश्ती दल पर गोलीबारी की।
इस घटना में वनपाल जहांगीर अहमद चीची और वन विभाग के कैजुअल मजदूर इमरान यूसुफ घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। (आईएएनएस)
Tags :Jammu Kashmir
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



