झारखंड ने इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पुरे कर लिए है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए मोराबादी मैदान में 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के दूसरे दिन 16 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य सांस्कृतिक समारोह पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार और संस्कृति निदेशक आसिफ इकराम की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
स्थापना दिवस के दूसरे दिन पहली बार झारखंड में “जतरा” का आयोजन किया जाएगा. यह यात्रा डोरंडा से शुरू होकर कचहरी चौक होते हुए जेल पार्क में समाप्त होगी. जतरा में लगभग 4000 कलाकार शामिल होंगे, जो राज्य की विविध सांस्कृतिक झलक पेश करेंगे. शाम को मोरहाबादी मैदान में भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की जीवनगाथा और झारखंड की समृद्ध संस्कृति को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही एवी प्रस्तुति भी होगी।
Also Read : गाजा प्लान पर यूएन की मुहर से नेतन्याहू प्रसन्न
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य के पारम्परिक विधाओं का समावेश करते हुए राज्य के समृद्ध कला संस्कृति प्रदर्शित किया जाएगा जिसका थीम रिदम ऑफ फॉक होगा। अलग अलग तरह के फोल्क नृत्य भी होंगे जैसे संथाली नृत्य , खड़िया नृत्य , नागपुरी नृत्य आदि। इसके साथ ही शास्त्रीय नृत्य कत्थक ,भरतनाट्यम , ओडिसी नृत्य भी शामिल है।
इसके साथ ही फ्यूज़न प्रस्तुति शास्त्रीय नृत्य एवं आधुनिक नृत्य की जुगलबंदी , इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव की प्रस्तुति भी होगी l
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



