राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यादव के बाद सिंह का बयान, मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित करती कांग्रेस

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath)को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदर्शित करने वाले होर्डिंग्स पर पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (Ajay Singh) ने आज कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती। सिंह के पूर्व पार्टी के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी कुछ इसी प्रकार का बयान दे चुके हैं। सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि पार्टी में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं होता।

केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल ही मुख्यमंत्री चुनता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई व्यक्ति ऐसा कहता भी नहीं है कि वह भावी मुख्यमंत्री है। स्वयं को सिर्फ भावी विधायक ही बताया जा सकता है। इसके पहले यादव ने भी कहा था कि पार्टी में मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं घोषित किया जाता। विधायक दल की बैठक और उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के परामर्श के बाद ही मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव के पूर्व राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर ऐसे होर्डिंग लगे हैं, जिनमें कमलनाथ (Kamal Nath) को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। इन होर्डिंग्स को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी राजनीति तेज हो गई है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

और पढ़ें