मुंबई पुलिस ने शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक लग्जरी होटल में संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर दो अभिनेत्रियों को मुक्त कराया और इस मामले में एक मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ ने गिरगांव स्थित होटल में नकली ग्राहक भेजा और जानकारी की पुष्टि होने के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में छापा मारा गया।
Also Read : मैं वापस आऊंगा देखकर भावुक हुईं कृति खरबंदा
अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने दो महिलाओं को मुक्त कराया जिनमें से एक ने मराठी फिल्मों में अभिनय किया है जबकि दूसरी महिला ने हिंदी और बांग्ला फिल्मों में भूमिकाएं निभाई हैं।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान एक मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ़्तार किया गया, जो कथित तौर पर एजेंट का काम करता था और यह गिरोह चलाता था। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरोह में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


