नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा में सोमवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।
एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र छह किलोमीटर गहराई में था। इस दौरान जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। (भाषा)
Tags :Kashmir
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


