राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आप के इकलौते लोकसभा सांसद भाजपा में गए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में गए थे और उप चुनाव में जालंधर सीट पर जीतने के बाद अब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। पिछले साल जालंधर की सुरक्षित सीट पर हुए उपचुनाव में वे आप की टिकट पर जीते थे। उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

शीतल अंगुराल ने बुधवार साढ़े तीन बजे के करीब सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिख  कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। अंगुराल ने लिखा- मैं आम आदमी पार्टी में अपनी सारी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रहा हूं और बीजेपी ज्वाइन कर रहा हूं। पार्टी ज्वाइन करने के बाद रिंकू और अंगुराल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

आम आदमी पार्टी के दो नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा- देर सही, सवेर सही। सही रास्ता तो चुना गया। सांसद रिंकू के साथ हमारे दिल मिलते हैं। इसलिए अब जालंधर का विकास अच्छे से होगा। इसके बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा- मैंने जालंधर में रहते हुए आप के साथ दो साल काम किया। हर मुद्दे को हल करने की कोशिश की गई। मगर आप सरकार ने मुझे ऐसा नहीं करने दिया। मैं काफी निराश हुआ। उन्होंने कहा- मैं बीते दिनों बीजेपी के कई मंत्रियों से जालंधर का काम करवाने के लिए मिला। उन्होंने मुझे सम्मान दिया और मेरे हल्के के सभी काम साथ के साथ करवा दिए।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + sixteen =