नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे को लेकर भाजपा विरोधी पार्टियों ने राज्य सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- सरकार आखिरकार क्या कर रही थी? सरकार की जानकारी में होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना होना बहुत दुखद है। उनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सरकार ने क्या किया ये सबसे बड़ा प्रश्न बनता है। उन्होंने कहा- इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो सरकार है… हमें उम्मीद है कि सरकार घायलों का अच्छा इलाज करवाएगी।
हाथरस हादसे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- सरकार को संवेदनशीलता के साथ लोगों की मदद करनी चाहिए। मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने प्रियजनों को खोया है। राजद सांसद मनोज झा ने कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हम कुछ सीखते नहीं है। हम इसे सम्पूर्ण विफलता मानते हैं कि भीड़ के प्रबंधन के लिए हमारी सरकारों को जो करना चाहिए वो नहीं करती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चलते सदन के बीच हाथरस घटना का जिक्र किया। उन्होंने संसद में कहा- यूपी के हाथरस में जो भगदड़ हुई उनमें अनेक लोगों की मौत की दुखद जानकारी मिली। हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी राज्य सरकार के संपर्क में हैं। मैं सदन के माध्यम से सभी को यह भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



