Saturday

17-05-2025 Vol 19

हम पौष्टिक आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे: अखिलेश यादव

583 Views

बदायूं। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बदायूं में आदित्य यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान और हमारी-आपकी जान के पीछे पड़े हैं। ये संविधान बदलना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) के ‘साइड इफेक्ट्स’ को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने वैक्सीन लगवाई, वो लोग भी भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। यह भाजपा वाले आपदा में अवसर देख रहे थे। भाजपा के लोग कहते हैं कि 80 करोड़ लोगों को राशन बांटा। Akhilesh Yadav

दूसरी तरफ कह रहे हैं कि हम गरीबी रेखा से लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि हम पौष्टिक आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे। उन्होंने कहा कि यह सदन में आरोप लगा रहे थे कि 46 में 56 एसडीएम यादव हो गए, हमने कहा मुख्यमंत्री जी वह सूची कहां है? उस दिन से आज तक बताओ क्या सूची जारी की? वहीं, शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हम सबके बीच में नहीं हैं, अगर होते तो चुनौतियां हवा में उड़ जाती। आप सब लोगों को अखिलेश में नेताजी को देखना होगा और डटकर चुनौतियों से मुकाबला करना होगा।

2019 में जब हमारे भतीजे धमेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) चुनाव लड़ रहे थे तो स्ट्रांग रूम में कोई तोता घुस गया था, इस बार स्ट्रांग रूम में तोते घुसेंगे नहीं उड़ेंगे और गलती से घुस गया तो बाहर निकल नहीं पाएगा। आदित्य यादव (Aditya Yadav) ने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है। एक पक्ष के काम हो रहे हैं। विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। झूठे आरोपों में मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। मंच पर सपा से नाराज सलीम इकबाल शेरवानी और पूर्व विधायक आबिद रजा भी नजर आए।

यह भी पढ़ें:

अगले एक साल में 5 लाख लोगों को दी जाएगी नौकरी: नीतीश

अमेठी, रायबरेली के उम्मीदवार आज घोषित होंगे

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *