पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी। पड़ोसी देश में गुरुवार को मतदान हुआ था और शुक्रवार को नतीजे साफ हो गए।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बांग्लादेश की जनता को भी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “बांग्लादेश के सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक बधाई, ‘शुभोनंदन’। आप सभी को अग्रिम रमजान मुबारक। इस बड़ी जीत के लिए मेरे तारिक भाई, उनकी पार्टी और सभी दलों को बधाई। मैं प्रार्थना करती हूं कि आप सभी सुखी और स्वस्थ रहें। हमारे बांग्लादेश के साथ रिश्ते हमेशा सौहार्दपूर्ण बने रहें।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक रहमान और बीएनपी नेतृत्व को चुनावी जीत पर बधाई दी।
Also Read : भारत ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में एआई को किया शामिल
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा।
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।
हालांकि, रिपोर्ट लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बांग्लादेश चुनाव पर कोई बयान जारी नहीं किया था।
पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रधानमंत्री का बयान अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिपोस्ट किया। वहीं, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भारत और बांग्लादेश के संबंध और बेहतर होंगे।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



