Sunday

18-05-2025 Vol 19

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए योगी

52 Views

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को दूसरे दिन तिरंगा यात्रा निकाली। पाकिस्तान के खिलाफ हुए सैन्य अभियान ऑपरेशन तिरंगा की जानकारी देने के लिए भाजपा की ओर से देश भर में तिरंगा यात्रा हो रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने यात्रा के दौरान कहा कि भारत को कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

बुधवार की तिरंगा यात्रा में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ओडिशा के भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस व उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश

लखनऊ में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात ने कहा, ‘हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरे विश्व ने उनके साहस का लोहा माना है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नही’।

गौरतलब है कि 23 मई तक चलने वाली तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को की गई थी। इस दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर यात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के सांसद व मंत्री शामिल हुए। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पंचकुला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यात्रा का नेतृत्व किया।

Also Read: नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी
Pic Credit: ANI

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *