दिल्ली की हवा योगी को जहरीली लगने लगी
यह कमाल की बात है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की हवा को जहरीली बताया। उनको पता है कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है। पुलिस और जमीन से लेकर प्रशासन का एक बड़ा हिस्सा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अधीन है तो राज्य का प्रशासन भाजपा की रेखा गुप्ता संभाल रही हें। दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा का कब्जा है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा जहरीली है, जिसमें उनका दम घुटने लगता है तो यह एक राजनीतिक बयान लगता है। किसी को कोई संशय नहीं रखना चाहिए कि योगी...