नई दिल्ली | Pope Benedict Death: ईसाई धर्म के पुनर्जागरण की कोशिश करने वाले पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को निधन हो गया है। पोप ने 95 साल की उम्र में आज सुबह 9ः34 बजे अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि पोप एमेरिटस के जन्म का नाम जोसेफ रेटजिंगर था। पद से इस्तीफा देने के बाद से वह वेटिकन परिसर में स्थित अपने मठ में रह रहे थे। उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी।
ये भी पढ़ें:- रेबिका पहाड़िन का कटा सिर तालाब से बरामद
Pope Benedict Death: पोप बेनेडिक्ट 8 सालों तक इस पद रहे। उन्हें अपने पद पर रहते हुए कई विवादों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन बाद में 11 फरवरी 2013 को उन्होंने यह घोषणा करते हुए पूरे विश्व को हिला दिया था कि वह 1.2 अरब अनुयायियों वाले कैथोलिक चर्च का अब नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं। उनके इस्तीफे के बाद इस शीर्ष पद के लिए पोप फ्रांसिस के चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ था। पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट जर्मनी से ताल्लुक रखने वाले एक ऐसे धर्मगुरु रहे, जो पोप के पद से इस्तीफा देने वाले 600 वर्षों में प्रथम ईसाई धर्मगुरु थे।
ये भी पढ़ें:- चीन मुद्दे पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल: राहुल
जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वेटिकन में ही होगा। इस दौरान पोप फ्रांसिस भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि वेटिकन में पहली बार ऐसा हुआ था जब वेटिकन में दो पोप एक साथ रहते हों।
ये भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर वेकेशन की तस्वीरों से शर्मसार हुईं मौनी रॉय
Pope Benedict Death: वेटिकन प्रवक्ता मैत्तियो ब्रुनी ने शनिवार सुबह एक बयान जारी करते हुए कहा कि, ‘बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें का वेटिकन में शनिवार को निधन हो गया है। इससे पहले वेटिकन ने 28 दिसंबर को भी पोप के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी हालत अब ज्यादा खराब है। ऐसे वक्त में पोप फ्रांसिस ने पूरे विश्व के कैथलिकों को पोप एमेरिटस के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था। लेकिन आज उनका निधन हो गया है।
ये भी पढ़ें:- भाजपा सरकार में बिचौलिए हावी : अखिलेश यादव
ये भी पढ़ें:- सिक्किम भूस्खलन में बंगाल के दो मजदूरों की मौत
Your article gave me a lot of inspiration, I hope you can explain your point of view in more detail, because I have some doubts, thank you.