राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का इमोशनल कार्ड! कहा-ये मेरा आखिरी कर्नाटक चुनाव

Siddaramaiah

Karnataka Election Assembly 2023: कर्नाटक में मई 2023 के पहले विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने जनता के साथ इमोशनल कार्ड खेला है। उन्होंने चुनावों से पहले ऐलान करते हुए कहा है कि इस बार होने वाला विधानसभा चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा।

बता दें कि, कर्नाटक में इसके पहले 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने मिलकर सरकार बनाई थी और एचडी कुमार स्वामी मुख्यमंत्री बने थे। ऐसे में 224 सदस्यों वाली राज्य की विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 को पूरा हो रहा है। बता दें कि, सिद्धारमैया कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

राजनीति में निभाते रहेंगे सक्रिय भूमिका
सिद्धारमैया बीदर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इमोशनल का हथियार जनता के बीच फेंका है। उन्होंने ये कहते हुए सभी को हैरान कर दिया कि, ये चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। हालांकिा वे चुनाव के बाद भी राजनीति में सक्रिय रहेंगे।

पूरे 5 साल किया शासन
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने का इतिहास रहा है। देवराज उर्स के बाद सिद्धारमैया ही ऐसे दूसरे मुख्यमंत्री रहे जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने रैली के दौरान अपने 2013-2018 के कार्यकाल का याद करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें पांच साल सीएम पद पर काम करने का अवसर मिला था।

सिद्धारमैया पर राज्य को कर्ज में डुबोने का आरोप
Karnataka Election Assembly 2023: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पर सीएम पद पर रहते हुए राज्य को कर्ज में डुबोने का आरोप मढा है। सीमए बोम्मई ने कहा है कि, कर्नाटक के इतिहास में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को सीएम के रूप में अपने 5 साल के शासन के दौरान सबसे अधिक ऋण लेने का श्रेय जाता है। जिसके चलते राज्य का आर्थिक संकटों से जूझता रहा।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =