कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
कर्नाटक में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लग जाएगी। यह बड़ा फैसला कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह ऐलान शुक्रवार को विधानसभा में 2026-27 के लिए बजट पेश करते हुए किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह फैसला शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बच्चों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया...