राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

IT विभाग की बड़ी कार्रवाई, BBC दफ्तर पर छापेमारी, कांग्रेस बोली- ’विनाशकाले विपरीत बुद्धि….’

BBC Office

नई दिल्ली | BBC IT Raid: आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में बीबीसी दफ्तर पर छापा मारा है। आयकर विभाग ने ये कार्रवाई टैक्स चोरी मामले में जांच के तहत की है। बता दें कि, बीबीसी द्वारा 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर दो-भाग के डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई के बाद से विपक्षी दल भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार को लगातार निशाना बनाने में लगे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग के 15 लोग सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान बीबीसी के दफ्तर में मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन सीज कर दिए गए हैं साथ ही अकाउंट ऑफिस में रखे कंप्यूटर्स का डेटा भी खंगाला जा रहा है। स्टाफ कर्मियों से पूछताछ की जा रही है और किसी भी कर्मी को बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसी के साथ सभी कर्मचारियों को निर्देश है कि वे सिस्टम का उपयोग नहीं करें। आईटी डिपार्टमेंट की टीम कागजों को खंगाल रही है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया- ’अघोषित आपातकाल’…

BBC IT Raid:  आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ’अघोषित आपातकाल’ बताया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी दफ्तर पर छापा पड़ गया। ’अघोषित आपातकाल’…

कांग्रेस नेता बोले- ’विनाशकाले विपरीत बुद्धि….’
BBC IT Raid:  कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, यहां हम अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। ’विनाशकाले विपरीत बुद्धि….’

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =