नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी (मुरली मनोहर जोशी) को जन्मदिन की बधाई दी।
श्री शाह ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, “वरिष्ठ भाजपा (BJP) नेता आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनका संघर्ष एवं शिक्षा मंत्री रहते हुए शिक्षा क्रांति लाने में उनके निस्वार्थ एवं समर्पित भाव से किए कार्य अविस्मरणीय हैं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।”
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी का जन्म 05 जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ। उन्होंने अपनी स्नातक डिग्री मेरठ कॉलेज तथा स्नातकोत्तर डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की। उन्होंने भौतिकी में शोध कार्य किया और इस शोध कार्य को हिंदी में प्रकाशित किया।
युवावस्था में डॉ. जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और गौ रक्षा संबंधी आंदोलनों में भागीदारी की। वर्ष 1980 में डॉ. जोशी ने भाजपा की स्थापना में अपना सहयोग दिया और इसके अध्यक्ष बनें। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


