नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कर्नाटक (Karnataka) के लोगों, विशेष रूप से युवाओं और पहली बार के मतदाताओं (Voters) से विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में बडी संख्या में मतदान करने की अपील की है और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध बनाने को कहा है।
श्री मोदी ने ट्वीट संदेश में यह भी कहा कि पंजाब में एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है और मेघालय ओडिशा और उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने इन चुनाव क्षेत्रों के मतदाताओं से बडी संख्या में मतदान करने की अपील की है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


