सर्दियों में शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आहार में कई तरह की चीजें शामिल की जाती हैं, जैसे तिल की बर्फ और गर्म तासीर वाले लड्डू।
सर्दियों में तिल और गुड़ के लड्डू, आटे और गोंद के लड्डू, मेथी के लड्डू और अलसी के लड्डू बनाए जाते हैं। हर तरह के लड्डू के अपने गुण हैं, लेकिन आज हम मेथी के लड्डू के बारे में बात करेंगे, जो गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों तक के लिए लाभकारी होते हैं।
मेथी के लड्डू सर्दियों में खाए जाने वाले पौष्टिक और ऊर्जावान आहार हैं, जिन्हें बनाने में घी, मेथी, गुड़, आटा और गोंद का इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद में थोड़े कड़वे और कसैले ये लड्डू इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं, जोड़ों के दर्द में आराम देते हैं, और शरीर को अंदर से भी गर्म रखने का काम करते हैं। अगर लड्डूओं में सूखे मेवे और मिला दिए जाएं तो ये स्वाद में और बेहतरीन हो जाते हैं। मेथी के लड्डू को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। ये वात रोग, जोड़ों के दर्द, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और महिलाओं के गर्भाशय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं।
Also Read : ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य: स्टीव स्मिथ
नियमित और सही तरीके से सेवन करने पर हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और शरीर को अंदर से ताकत मिलती है। मेथी के लड्डू कोलेस्ट्रॉल और शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। मेथी के लड्डूओं में भरपूर फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है जिससे रक्त में शुगर तेजी से स्पाइक नहीं करता।
इसके अलावा, मेथी के लड्डू खाने से गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों को बराबर पोषण मिलता है और हार्मोन भी संतुलित रहते हैं, जो नॉर्मल डिलीवरी की संभावना को बढ़ाते हैं।
सर्दियों में प्राकृतिक रूप से वात दोष बढ़ने लगता है और जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द की परेशानी बढ़ने लगती है। मेथी के लड्डू वात दोष को नियंत्रित कर जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत देते हैं। यह लड्डू हड्डियों को मजबूती देने में भी सहायक हैं। मेथी के लड्डू हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं।
गर्भाशय और मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों में मेथी औषधि की तरह काम करती है। मेथी के लड्डूओं का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है। सुबह की शुरुआत ही मेथी के लड्डू और दूध के साथ करनी चाहिए। अगर लड्डू नहीं खा पा रहे हैं, तो एक चम्मच मेथी को पानी में भिगोकर सुबह पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


