भागदौड़ से भरी जिंदगी में लोग काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं। जिसमें कई तरह की परेशानियों के चलते व्यक्ति को स्ट्रेस होने लगता है। लेकिन कुछ लोग उस परिस्थिति का सामना आराम से करते हैं, लेकिन वहीं कुछ लोग उस परिस्थिति के बारे में बहुत ज्यादा सोचते रहते हैं। ऐसे में स्ट्रेस होना आम बात है। लेकिन अगर आप एक बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचते हैं तो इससे आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको लाइफ में एंजॉय करना और खुश रहना बेहद जरूरी है।
मेडिटेशन
अपने दिमाग और मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन, माइंडफूलनेस और स्ट्रेस मेनेजमेंट तकनीक अपना सकते हैं। इसके लिए सुबह या शाम जब भी आपको समय मिले। किसी शांत जगह पर बैठें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। शुरुआत में आपको इसमें थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन लगातार अभ्यास करने के बाद आप धीरे-धीरे सीख जाएंगे।
खुद को समय दें
अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने लिए भी निकालें। रोजाना कम से कम 25 से 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें। समय पर खाना खाएं। अपनी हॉबी पर ध्यान दें। जैसे कि कुछ लोगों को गर्डनिंग, तो कुछ को पेंटिंग का बहुत शौक होता है। ऐसे में हफ्ते या दिन में कुछ समय इसके लिए निकालें। कई बार लाइट म्यूजिक सुनने में मन बहुत रिलेक्स फील करता है।
पसंदीदा लोगों के साथ समय बिताएं
भले ही आप जितनी मर्जी बिजी हैं लेकिन आपको अपने पसंदीदा लोग के साथ समय बिताना चाहिए। वो लोग जिनके अपनी परेशानी शेयर करने से आपके मन हल्का महसूस हो। साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए समय निकालें।
स्वीकार करें
ये बात समझनी बहुत जरूरी है कि आप हर चीज को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं और हालातों को आप बदल नहीं सकते हैं। इसलिए ऐसे में परिस्थिति को स्वीकार करें। उन बातों को लेकर स्ट्रेस न लें, जिन्हें कंट्रोल करना आपके हाथ में नहीं हैं।
पॉजिटिव माइंडसेट
हालात चाहे जैसे भी हो लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और परिस्थिति का समझदारी से सामना करना चाहिए। इसकी से साथ अपने विचारों को हमेशा पॉजिटिव रखने का प्रयास करें। क्योंकि अगर आप हर बात को लेकर नेगेटिव सोचेंगे तो आप कभी खुश नहीं रह पाएंगे। इसलिए अपनी लाइफ में आने वाली हर छोटी से बड़ी खुशी को सेलिब्रेट करें और खुश रहने का प्रयास करें।
Read more: चाय को कितनी देर तक उबालना चाहिए, जानिए…