Saturday

19-04-2025 Vol 19

बीमारियों से रहना है दूर तो भुना चना खाएं भरपूर

चना में भरपूर प्रोटीन और पोषण पाया जाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे कई स्वास्थ्य लाभ है और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। भुने हुए चने में प्रोटीन के अलावा फाइबर और कई तरह को पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसे हेल्दी सुपरफूड कहा जाता है। इससे कई और फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं भुना चना सेहत को किस तरह फायदा पहुंचाता है।

वेट लॉस- वजन कम करने में भुना चना मददगार होता है। इसमें प्रोटीन की हाई मात्रा पाई जाती है। चने में मौजूद फाइबर और प्रोटीन क्रेविंग को शांत कर वजन को कम करते हैं।

डायबिटीज- भुना चना डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स और इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है।

दिल की सेहत को रखे दुरुस्त- भुना चना दिल की सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ यानी हार्ट की हेल्थ के लिए अच्छी होती है। यह दिल की बीमारियों को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद है- भुने चने या नॉर्मल चलने के सेवन से दिमाग तेजी से काम करता है। इससे ब्रेन पावर बूस्ट होती है। इसमें मौजूद ल्यूटिन और दूसरे फाइटोन्यूट्रिएंट्स दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें :-

पेट की चर्बी घटाने के लिए खाएं ये 2 सब्जियां

जानिए डायबिटीज के मरीज को कौन से योगासन करने चाहिए

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *