Chia Seeds: आज के समय में हर कोई अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रहा है, और अपनी हेल्थ को लेकर कुछ ना कुछ खाने के बारे में सोचते रहते हैं, तो ऐसे में चिया सीड्स (Chia Seeds) ने अपनी खास जगह बनाई है। ये छोटे-छोटे बीज भले ही दिखने में साधारण लगते हों, लेकिन इनके फायदे इतने बड़े हैं कि ये ड्राई फ्रूट्स को भी टक्कर दे सकते हैं। चिया सीड्स को डायबिटीज कंट्रोल करने और वजन घटाने के लिए एक शानदार विकल्प माना जाता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो चिया सीड्स आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इनमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। इससे बार-बार खाने की क्रेविंग कम होती है। ये बीज पानी में भिगोने पर जेल जैसा रूप ले लेते हैं, जो पाचन को धीमा करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।
अन्य स्वास्थ्य लाभ
चिया सीड्स (Chia Seeds) सिर्फ डायबिटीज और वजन घटाने के लिए ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत, पाचन तंत्र और त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को डीटॉक्स करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
read more: Snowfall से और भी खूबसुरत हुआ Uttrakhand, नए साल के लिए बेहतरीन स्पॉट
खाने का सही तरीका
पानी में भिगोकर – चिया सीड्स को 15-20 मिनट तक पानी में भिगोकर खाएं। इससे वे आसानी से पचते हैं।
स्मूदी में मिलाकर – अपनी फेवरेट फ्रूट स्मूदी में एक चम्मच चिया सीड्स मिलाएं।
योगर्ट या सलाद के साथ – ग्रीक योगर्ट या सलाद पर छिड़ककर खाएं।
डिटॉक्स ड्रिंक – नींबू पानी या नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करें।
read more: खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, तेजी से घटेगा वजन और मिलेंगे कई फायदे
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: Lauren Twigge


