New Year 2025: नए साल के जश्न को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नया साल लोगों के लिए नई उम्मीद और नए उत्साह की तरह होता है। कुछ लोग इस खास दिन को फैमिली के साथ घर पर रहकर ही सेलिब्रेट करते हैं तो कुछ लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं।
अगर विदेश में जाने की सोच रहे है तो हम आपको बता दें कि ऐसे कई सारे देश हैं, जहां भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री मिल जाएगी। इन देशों में भारतीय नागरिकों के पास इंडियन पासपोर्ट होना जरूरी है या फिर इन्हें ऑन अराइवल ही वीजा दे दिया जाएगा। तो आइए आपको इन देशों के बारे में बताते हैं, जहां आप वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं।
भूटान
भूटान में आप बिना वीजा के रह सकते हैं। खास बात ये है कि यहां वीजा फ्री की कोई समय-सीमा नहीं है यानी आप जितने दिन चाहें, यहां घूम-फिर सकते हैं। भूटान भारत के बेहद करीब है। शांत वातावरण पसंद लोगों के लिए ये देश परफेक्ट हैं।
ईरान
मिडल ईस्ट के देश ईरान में भी 15 दिन भारतीय लोग बिना वीजा ट्रैवल कर सकते हैं। ईरान की सरकार ने 4 फरवरी, 2024 को भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री की सुविधा दी थी। ईरान में आप ग्रैंड बाजार, ईरान का राष्ट्रीय संग्रहालय, गोलेस्तान पैलेस और सादाबाद कॉम्प्लेक्स घूमकर आना न भूलें।
नेपाल
भारत का पड़ोसी देश हिमालय पर्वतमाला और दूसरे ख़ूबसूरत स्थलों के लिए जाना जाता है। यहाँ नवंबर से फ़रवरी तक कभी भी जाएँगे तो अच्छा लगेगा। राजधानी काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाथ मंदिर, लुम्बिनी आदि यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहाँ घूमना काफ़ी सस्ता है।
read more: नए साल का झटका: महंगी हो सकती हैं सिगरेट-तंबाकू के कश,कपड़े की कीमतों में बढ़ोतरी
मालदीव
ये देश तो अपनी सुंदरता के लिए लोगों की पसंदीदा जगह है। सेलेब्स भी यहां खूब घूमने के लिए आते हैं। भारतीय पासपोर्ट धारक मालदीव में 90 दिनों तक वीजा फ्री घूम सकते हैं। यहां के शानदार बीच पर न्यू ईयर का सेलिब्रेशन भी शानदार होगा।
थाईलैंड
11 नवंबर, 2024 को थाईलैंड में भारतीय लोगों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा खत्म होने वाली थी, लेकिन यहां की सरकार ने अब इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। आप बैंकॉक, आप चियांग माई, फांग नगा खाड़ी, फुकेत में सेलिब्रेशन कर सकते हैं।
read more: New Year Celebration in Goa: बीच के साथ इन खास जगहों की भी करें सैर
Image Source: Haribhoomi


