Jal Kalash Yatra :- अयोध्याा में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुधवार को महिलाओं ने यहां ‘जल कलश यात्रा’ निकाली कलश यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन राम नगरी में अयोध्या महानगर की महिलाओं ने सुबह सरयू तट से यात्रा का शुभारंभ किया। श्रीराम की पताका फहराते सिर पर कलश में भरा मां सरयू का जल लेकर महिलाएं राम धुन पर झूमते व राम की जयकार करते निकलीं।
यात्रा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के संयोजकत्व में निकाली गई। इसका नेतृत्व महापौर की धर्मपत्नी रामलक्ष्मी त्रिपाठी ने किया। यात्रा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह समेत 500 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं। (वार्ता)
Tags :Ayodhya News
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


