नई दिल्ली | Hajj Yatra 2023: केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हज यात्रियों के लिए वीआईपी कोटे को खत्म कर दिया है। जिसके बाद अब वीआईपी यात्रियों को आम यात्रियों की तरह ही हज यात्रा करनी होगी। बता दें कि, साल 2012 में हज यात्रा के लिए वीआईपी कोटा लागू किया गया था, जिसके लिए 5000 सीटें तय की गई थीं। अब ये सीटें आम लोगों को आवंटित की जा सकेंगी।
ये भी पढ़ें:- 6 दिन बाद अस्पताल से घर लौटी कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, क्या कहा डॉर्क्ट्स ने?
जानकारी के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ-साथ हज कमेटी को आवंटित वीआईपी कोटे को खत्म करने का फैसला किया गया है। सऊदी अरब ने भारत के यात्रियों का कोटा 1.75 लाख से बढ़ाकर अब दो लाख कर दिया है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक के बाद इस बात का एलान किया था।
ये भी पढ़ें:- पंजाब सीएम ने पीसीएस अधिकारियों की हड़ताल को बताया अवैध
जानकारी में ये भी सामने आ रहा है कि, सऊदी अरब में कोरोना महामारी को लेकर लगाई गई पाबंदियों को कम किए जाने के बाद अब हज यात्रा में इस साल बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि, कोरोना काल में लगी पाबंदियों के चलते साल 2020 में सऊदी अरब ने हजयात्रियों की संख्या को सिर्फ 1000 तक सीमित कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- ईशान और सूर्यकुमार यादव के सपोर्ट में उतरी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर
दुनियाभर से पहुंचते हैं लाखों यात्री मक्का
Hajj Yatra 2023: भारत में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा यात्री हज यात्रा के लिए आवेदन करते हैं। बताया जा रहा है कि UP से करीब 30 हजार से ज्यादा लोग यात्रा पर जाएंगे। इस्लाम में सभी सक्षम मुसलमानों के लिए जीवन में एक बार हज को आवश्यक माना गया है। इसे में दुनियाभर के कई देशों से लाखों की संख्या में यात्री पवित्र शहर मक्का में हज यात्रा करने पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें:- CBI का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली से पंजाब तक ताबड़तोड़ छापेमारी
ये भी पढ़ें:-
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



