नई दिल्ली | Sonia Gandhi Health Update: यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 दिन बाद अस्पताल से बाहर आ गई हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के कारण 4 जनवरी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें:- जोशीमठ में ठंड से पीड़ितों की मुश्किलें बढीं
सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष्य सोनिया गांध को सोनिया गांधी को मंगलवार दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि, इससे पहले भी 6 जनवरी को अस्पताल ने बयान जारी करते हुए सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी और कहा था कि, अब सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- पंजाब सीएम ने पीसीएस अधिकारियों की हड़ताल को बताया अवैध
सोनिया गांधी की तबीयत 3 जनवरी से ही खराब बताई गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ थी। बाद में बाद में राहुल गांधी भी उत्तर प्रदेश में अपनी भारत जोड़ो यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस दिल्ली लौटे थे और अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को कल दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया: डॉ. अजय स्वरूप, चेयरमैन बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/5ECzPMl6NI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2023
ये भी पढ़ें:- ईशान और सूर्यकुमार यादव के सपोर्ट में उतरी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर
यात्रा में शामिल हुई थीं सोनिया गांधी
Sonia Gandhi Health Update: आपको बता दें कि, पिछले साल दिसंबर के महीने में सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ पैदल भी चली थीं। यह दूसरी मौका था जब सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। इससे पहले वे अक्टूबर में भी यात्रा में शामिल हुई थीं।
ये भी पढ़ें:- CBI का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली से पंजाब तक ताबड़तोड़ छापेमारी
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


