Sharad Purnima 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है. शरद पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के हिसाब से बहुत शुभ माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन सच्चे मन से अगर पूजा की जाए तो इसका फल भक्तों को मिलता है. इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्र देव की भी पूजा की जाती है.
इसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है. आइये जानते हैं कि साल 2024 में शरद पूर्णिमा किस दिन पड़ रही है और इस दिन किन चीजों का दान करने का विशेष लाभ भक्तों को मिलता है और इस दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए.
also read: Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर किस भगवान का पूजन करें और क्यों …
शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
इस बार आश्विन पूर्णिमा की शुरुआत 16 अक्तूबर 2024 को रात 08.40 मिनट पर होगी और 17 अक्तूबर 2024 को शाम के 04.55 मिनट पर इसका समापन होगा. इसलिए उदया तिथि की मानें तो शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस दिन चांद के प्रकाश के नीचे खीर खाने का विशेष महत्व माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान के जीवन के सारे रोग खत्म हो जाते हैं और उसके घर में सुख-समृद्धि आती है.
शरद पूर्णिमा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो शारदीय नवरात्रि के खत्म होने के बाद शरद पूर्णिमा का त्योहार आता है. इस दिन को हिंदू पंचाग में सबसे फलदायक और सबसे शुभ दिन माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन की पूजा का शुभ फल भक्तों को जरूर मिलता है. इस दिन चांत अपनी पूरी 16 कलाओं में विद्दमान रहता है और उसकी किरणों से अमृत बरसता है.
ना करें इन चीजों का दान
दानपूर्ण के लिहाज से शरद पूर्णिमा के दिन को काफी अच्छा माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है. लेकिन इस दिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनका दान नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन भूल कर भी नमक नहीं दान करना चाहिए. हिंदू धर्म में नमक को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. ऐसे में इस दिन नमक दान करने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस दिन दही का दान भी नहीं किया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन दही दान का काम करना शुभ नहीं होता है. इससे जीवन में तल्खियां और खटास बढ़ती है.
शरद पूर्णिमा पर क्या दान करें
शरद पूर्णिमा का दिन एक बेहद शुभ दिन है और इस दिन दान करने की मनाही नहीं है. इस दिन खीर का बहुत महत्व है. इस दिन खुद भी खीर का सेवन करना चाहिए और इसका दान भी करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन चावल और गुड़ का भी दान किया जा सकता है.
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: tv9 telugu


