राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बारिश, बाढ़ से बिहार, केरल में 14 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी है और कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है। बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में बिहार में छह लोगों की मौत हो गई है तो केरल में आठ लोगों की जान गई है। कई अन्य राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है और कई जिलों में मौसम विभाग ने आगे भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

राजस्थान के 24 जिलों में शनिवार से बारिश हो रही है। इस वजह से अजमेर की सड़कों पर पानी भर गया। उधर बिहार के बांका में अलग अलग जगहों पर बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग लापता हैं। सरकार ने दो सौ से ज्यादा राहत शिविर बनाए हैं, जहां करीब छह हजार लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है।

दक्षिणी राज्यों की बात करें तो कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रविवार सुबह भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मल्लिकार्जुन, उनकी पत्नी नागवेणी और तीन साल का बेटा संतोष शामिल हैं। हादसे के समय तीनों पहाड़ी के पास बने घर में सो रहे थे। उधर जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश जारी है। बारिश और सड़कें बंद होने की वजह से अमरनाथ यात्रा भी रोकी गई है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment