Kerala

  • केरल में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 13 की मौत

    त्रिशूर। तमिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के दो दिन बाद अब केरल में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हुआ है। इसमें 13 लोगों की जान चली गई है। हादसा केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार दोपहर साढ़े तीन के करीब हुआ। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि फैक्टरी में लगी आग में कई लोग झुलस गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 10 शव मिले, जबकि तीन लोगों के शरीर के हिस्से मिले है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा...

  • केसी वेणुगोपाल ने क्या दावेदारी छोड़ दी?

    केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी पूरे भरोसे में है कि वह सरकार बनाने जा रही है। नौ अप्रैल को हुए मतदान से पहले केरल में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ दिख रही थी। कहा जा रहा था कि आधा दर्जन सीएम दावेदार हैं और इस वजह से पार्टी को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही थी। लेकिन मतदान खत्म होने के बाद कहा गया कि तीन सीरियस दावेदार हैं। पहले नंबर पर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का नाम बताया जा रहा...

  • अमृतकाल के रंगरेज़ और चुनावों के खरगोश

    बीजगणित तो कहता है कि असम में इस बार भाजपा कोई सरपट नहीं दौड़ रही है। कांग्रेस से उस का मुकाबला बराबर की टक्कर का है। हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता-लकीर इस बीच इसलिए बहुत तेज़ी से नीचे लुढ़की है कि चुनाव अभियान के दौरान उन की हताशाजनित अहंकारी ज़ुमलेबाज़ी को लोगों ने आमतौर पर नापसंद किया है। असम, केरल और पुडुचेरी की कुल 296 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान की कुछ नकारात्मक-सकारात्मक उपलब्धियों का ज़िक्र इसलिए ज़रूरी है कि हमारे देश के निर्वाचन-मौसम ने पिछले एक दशक में एक ही पल में माशा से तोला हो...

  • असम, केरल, पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान

    नई दिल्ली। दो राज्यों असम और केरल व केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। असम में कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा हुई, जिसमें करीब 30 लोग घायल हुए। एक जगह ईवीएम तोड़े जाने की घटना हुई। इसके अलावा असम, केरल और पुडुचेरी की 296 विधानसभा सीटों के लिए मतदान मोटे तौर पर शांतिपूर्ण रहा। तीनों जगह रिकॉर्ड मतदान हुई। पुडुचेरी में 90 फीसदी मतदान का नया रिकॉर्ड बना। देर शाम तक चुनावी राज्यों के कई इलाकों में लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े थे। चुनाव आयोग के मुताबिक रात आठ बजे...

  • मछली का प्रचार बंगाल से केरल तक

    ऐसा लग रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में राजनीति से ज्यादा खान पान, संस्कृति, भाषा, पहनावा आदि पर फोकस हो गया है। उसमें भी खान पान का मामला तो पश्चिम बंगाल से केरल तक एक समान रूप से पहुंचा हुआ है। बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी जीत गई तो वह बंगाल के लोगों को मांस, मछली नहीं खाने देगी। इसका जवाब देने के लिए शुभेंदु अधिकारी सहित दूसरे तमाम नेता मांस, मछली की दुकानों पर जाने लगे। वहां जाकर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा ऐसा...

  • बुजुर्ग राज्यपालों को चिंता करने की जरुरत नहीं

    भारत में राज्यपाल बनने के बाद सक्रिय राजनीति में लौटना कोई अनोखी बात नहीं है। हमेशा ऐसा होता रहा है। कई नेता राज्यपाल रहने के बाद सक्रिय राजनीति में लौटे और मुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री बने। सुशील कुमार शिंदे से लेकर मोतीलाल वोरा तक की मिसाल है। भाजपा ने भी उत्तर प्रदेश में बेबीरानी मौर्य से लेकर तमिलनाडु में तमिलिसाई सौंद्रयराजन तक को चुनाव लड़ाया। लेकिन अगर भाजपा का कोई नेता बुजुर्ग हो और राज्यपाल रहा हो फिर भी उसे चुनाव लड़ने का मौका मिले तो यह भाजपा के कई बुजुर्ग नेताओं के लिए बड़ी राहत की बात होगी। असल...

  • केरल में एफसीआरए का बड़ा मुद्दा

    केंद्र सरकार विदेशी चंदे के कानून यानी एफसीआरए में कुछ बदलाव कर रही है। संसद में इसका बिल पेश किया गया। इस बिल और इसमें होने वाले बदलाव के बारे में आमतौर पर हिंदी पट्टी में कोई प्रतिक्रिया नहीं है। कुछ सामाजिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों ने जरूर चिंता जताई लेकिन यह राजनीतिक विमर्श का हिस्सा नहीं बन पाए। एफसीआरए कानून में बदलाव के लिए लाया गया विधेयक केरल में बहुत बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। सारी पार्टियां इसे चुनावी मुद्दे के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। राहुल गांधी ने अपनी दो दिन की केरल यात्रा में...

  • केरल में कांग्रेस जीती तो महिला सीएम

    राहुल गांधी ने यह कह कर केरल की राजनीति में सनसनी फैला दी है कि अगर कांग्रेस जीतती है तो वे चाहेंगे कि कोई महिला मुख्यमंत्री बनेंगे। जाहिर है अगर राहुल गांधी चाहेंगे तो कौन रोक लेगा! लेकिन राहुल की इस बात के पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई बड़े नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया। रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन सब सन्न हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वेणुगोपाल को खुद सीएम नहीं बनना था तो चेन्निथला या सतीशन नहीं बनें इसलिए उन्होंने राहुल गांधी को कह कर महिला मुख्यमंत्री की चर्चा करवा दी...

  • केरल में चेन्निथला बनाम केसीवी

    केरल में तमाम चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के अनुमान लगाए जा रहे हैं। ज्यादातर सर्वे बता रहे हैं कि इस बार कांग्रेस सरकार बना सकती है। तभी चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं में मुख्यमंत्री पद की खींचतान शुरू हो गई है। पार्टी के बड़े नेता खेमों में बंटने लगे हैं। एक तरफ कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक रमेश चेन्निथला हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस के संगठन महासचिव और राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल यानी केसीवी हैं। इनके अलावा विधायक दल के नेता वीडी सतीशन भी दावेदार हैं।...

  • केरल में सीपीएम के लिए मुश्किल

    केरल में अगले महीने विधानसभा का चुनाव होना है। सीपीएम के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी एलडीएफ के लिए बहुत कठिन मुकाबला है क्योंकि 10 साल से उसकी सरकार है। उसके खिलाफ एंटी इन्कम्बैंसी का माहौल है और लोकसभा चुनाव के बाद नगर निकाय चुनावों में भी पार्टी बुरी तरह से हारी है। ध्यान रहे पिछली बार हर पांच साल पर सत्ता बदलने की परंपरा टूटी थी और लेफ्ट ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता था। लेकिन उसके बाद से हालात लगातार बदल रहे हैं। सीपीएम के अंदर उसकी रैंक एंड फाइल में बहुत नाराजगी है। कट्टर हिंदुवादी नेताओं...

  • केरल में मोदी का राहुल पर हमला

    तिरूवनंतपुरम। विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और केरल में सरकारी योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कोच्चि में करीब 11 हजार करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एनडीए की एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गौरतलब है कि दोनों राज्यों में अगले महीने चुनाव होने वाला है। केरल में अपनी रैली के दौरान मोदी ने राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के...

  • केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

    चुनाव आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर कोच्चि में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुकबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले आयोग ने पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं और समाज के प्रेरणादायक लोगों को सम्मानित भी किया।  इस मौके पर अमृता, यानल सुलेमान और फेनल सारा जेफरसन जैसे युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया। अमृता सेंट पॉल्स कॉलेज से बीकॉम इन कोऑपरेशन, यानल सुलेमान बीकॉम इन लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट और फेनल सारा जेफरसन बी वोक...

  • केरल के राज्यपाल की अलग राजनीति

    एक तरफ तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि अभिभाषण पढ़े बगैर विधानसभा के सत्र से निकल जाते हैं तो इस बार केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अलग ही कमाल किया। उन्होंने अभिभाषण के दो पैराग्राफ के कुछ हिस्से पढ़े ही नहीं। उन्होंने अभिभाषण पढ़ा लेकिन दो हिस्से छोड़ दिए और चले गए। उनके चले जाने के बाद सरकार की ओर से बताया गया कि राज्यपाल ने पैरा नंबर 12 का शुरुआती हिस्सा और पैरा नंबर 15 का आखिरी हिस्सा नहीं पढ़ा है। इन दोनों पैराग्राफ में केंद्र सरकार की और उनकी खुद की आलोचना की गई है। उनके चले...

  • संघीय टकराव के मोर्चे

    परंपरा यही है कि अभिभाषण निर्वाचित सरकार तैयार करती है। राष्ट्रपति/ राज्यपाल सरकार के प्रतीकात्मक प्रमुख के तौर पर उसे पढ़ते भर हैं। लेकिन वर्तमान में लोकतंत्र और संघीय व्यवस्था के तहत ऐसे स्थापित कायदे तार-तार किए जा रहे हैं। तमिलनाडु और केरल में मंगलवार को परोक्ष रूप से केंद्र और प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकार के बीच टकराव नए मुकाम पर पहुंचा। तमिलनाडु के राज्यपाल एन.आर. रवि ने विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर लगातार चौथी बार राज्य सरकार की तरफ से तैयार अभिभाषण को पढ़ने से इनकार कर दिया। तब मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अभिभाषण...

  • केरल का नाम केरलम होगा

    भारतीय जनता पार्टी केरल में अभी तक के इतिहास में सिर्फ एक विधानसभा सीट जीती है और एक ही लोकसभा सीट जीत पाई है। पहली बार तिरूवनंतपुरम में उसका मेयर बना है। लेकिन नाम बदलने की अपनी राजनीति केरल तक पहुंचा दी है। भाजपा ने कहा है कि केरल का नाम बदल कर केरलम किया जाना चाहिए। उसके नेता वादा कर रहे हैं कि भाजपा की सरकार बनी तो केरल का नाम केरलम किया जाएगा। अभी तक सड़कों, रेलवे स्टेशनों, शहरों या राज्यों की राजधानियों के नाम बदल रहे थे, जैसे मद्रास का नाम चेन्नई और बॉम्बे का नाम मुंबई...

  • केरल में भाषा का नया विवाद

    उत्तर भारत के लोगों के लिए दक्षिण भारत का मतलब एक भौगोलिक क्षेत्र होता है। वे तमिल, मलयालम, कन्नड़ या तेलुगू का फर्क आमतौर पर नहीं देखते हैं। दूसरी बात यह है कि हिंदी और तमिल या हिंदी और कन्नड़ विवाद को हमेशा उत्तर और दक्षिण भारत के टकराव की तरह देखा जाता है। लेकिन केरल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाषा का नया विवाद सामने आया है। यह हिंदी बनाम मलयालम का विवाद नहीं है, बल्कि मलयालम बनाम कन्नड़ का विवाद है और इसमें राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की स्थिति सांप छुछुंदर वाली हो गई है।...

  • केरल में कांग्रेस को क्या भाजपा से लड़ना है?

    केरल में क्या कांग्रेस पार्टी की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है या लेफ्ट फ्रंट से है? जब लड़ाई 10 साल से शासन संभाल रहे लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी एलडीएफ के साथ है तो फिर स्थानीय निकाय चुनावों के बाद कांग्रेस की ओर से भाजपा को जवाब देने की इतनी हड़बड़ी क्या थी? कांग्रेस के संगठन महासचिव यानी केसी वेणुगोपाल ने बहुत विस्तार से भाजपा को जवाब दिया। उनको इस बात से आपत्ति थी कि भाजपा कैसे केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी जीत का ढोल बजा रही है। यह सही है कि भाजपा को कोई बड़ी जीत नहीं...

  • केरल स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में जोरदार मतदान

    केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को सात जिलों में जोरदार मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें दिखाई दीं। मतदान सुबह 7 बजे मॉक पोलिंग के बाद शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।  निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर तक कुल मतदान प्रतिशत 47 प्रतिशत पार कर गया था, जो लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता का संकेत है। पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में मतदान जारी है। इन चुनावों में तीन नगर निगम, 39 नगरपालिकाएं, सात जिला पंचायतें, 75 ब्लॉक पंचायतें और...

  • केरल का गरीबी मिटाने का दावा क्यो अंहम?

    केरल सरकार के दावे की स्वतंत्र पुष्टि की जरूरत बनी हुई है, इसके बावजूद यह कहा जाएगा कि एलडीएफ सरकार neo-liberal fundamentalism से निकल कर एक वास्तविक एवं बुनियादी समस्या को देखने और समझने की ओर आगे बढ़ी है। इसलिए उसके दावे पर गंभीर चर्चा एवं बहस की जरूरत है, ताकि देश उस वैचारिक गतिरोध से निकल सके, जिसमें सामान्यतः पिछले साढ़े तीन दशक और विशेषतः गुजरे 11 साल की सरकारी नीतियों ने उसे जकड़ रखा है। केरल की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार का राज्य में चरम गरीबी को खत्म कर देने का दावा महत्त्वपूर्ण खबर है। बल्कि भारत...

  • निष्पक्ष पुष्टि जरूरी है

    केरल के तमाम लोगों को चरम गरीबी से मुक्त करने के सरकारी दावे के निष्पक्ष परीक्षण की जरूरत बनी हुई है। अपेक्षित है कि राज्य सरकार इसके लिए संयुक्त राष्ट्र या विश्व बैंक जैसी किसी एजेंसी को आमंत्रित करे। केरल सरकार अगले एक नवंबर को एक समारोह में एलान करेगी कि राज्य को चरम गरीबी से मुक्त कर दिया गया है। इस तरह ये उपलब्धि हासिल करने वाला केरल पहला राज्य बनेगा। बताया गया है कि 2021 में सत्ता मे वापसी के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार ने मौजूदा कार्यकाल में चरम गरीबी खत्म...

और लोड करें