देश के कई राज्यों में बाढ़ का खतरा
नई दिल्ली। अगस्त के मुकाबले सितंबर में कम बारिश की संभावना है। लेकिन कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण और बिहार व उत्तर प्रदेश में नेपाल की बाढ़ के कारण भी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। कई राज्यों में बाढ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बार फिर गंगा एक्सप्रेसवे धंस गया। सड़क पर करीब सात फीट गहरा गडढा हो गया। बहरहाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। उत्तराखंड में लगातार...